11+ राष्ट्रीय तिरंगा पर सुंदर कविता | Poem On Indian Flag In Hindi

Poem On Indian Flag In Hindi :- भारत का ध्वज एक गौरवशाली प्रतीक है जो देश की एकता, स्वतंत्रता और अखंडता को दर्शाता है। यह तिरंगा देश के समस्त नागरिकों के लिए एक मानद चिह्न है और उनके संवेदनशीलता को जगाता है। भारत का ध्वज सबसे ऊँचे स्थान पर लहराता हुआ अपना सम्मान दर्शाता है। इसमें सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है, जो शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। तीनों रंग बराबर चौड़े और बराबर छौड़ी नोंकीदार श्रृंखलाओं से बनी होती हैं।

ध्वज के बीच में छटा नीला चक्र होता है जो अखंडता को दर्शाता है। यह चक्र भारत की वैश्विक एकता का प्रतीक होता है। भारतीय ध्वज का उद्घाटन 22 जुलाई 1947 को हुआ था। पूर्व में भारत का ध्वज सफेद रंग का था जिस पर आधुनिकता के चंद तत्व जोड़े गए थे। भारतीय ध्वज ने सभी भारतीयों के हृदय में अपनी एकता का अहसास जगाया है।

 

Poem-On-Indian-Flag-In-Hindi

 

तिरंगा सबसे प्यारा

Poem On Indian Flag In Hindi

 

जग से न्यारा देश हमारा.

और तिरंगा सबसे प्यारा,

शहीदों का पहचान तिरंगा.

देश का अभिमान तिरंगा.

 

ले तिरंगा सब हाथ में.

बोलो जयभारती सब साथ में.

जिसने लूटाई देश हित जवानी है.

तिरंगा उन शहीदों की कहानी है.

 

अब तिरंगा को न झुकने देंगे.

कभी भारत की लाज न लूटने देंगे.

रचनाकार- श्री मती लक्ष्मी तिवारी

 

तिरंगा झंडा भारत की शान है।

Poem On Indian Flag In Hindi

 

तिरंगा झंडा मैरे देश भारत की शान है

यह मेरे देश की अपनी पहचान है.

मेरे देश की गरिमा विश्व में महान है

इस तिरंगे से ही हमारा स्वाभिमान है.

 

देश का प्रतीक तिरंगे पर अभिमान है।

सदैव हम करते रहें इसका सम्मान है

इस तिरंगे से हमेशा हमे होता ये भान है।

इसकी गरिमा बनी रहे इसका सदा ध्यान है.

 

केशरिया रंग समर्पण और बलिदान है।

सफेद रंग सुख शांति की पहचान है.

हरा रंग हरियाली से धरा की मुस्कान है

सदा फहरे यह तिरंगा ऊँचे आसमान है.

रचनाकार- अशोक पटेल

 

तिरंगा

Poem On Indian Flag In Hindi

 

तीन रंगो से सजा तिरंगा,

देश की शान बढ़ाता है.

रंग केसरिया, श्वेत, हरा

संदेश हमें दे जाता है.

 

रंग केसरिया त्याग सिखाये,

श्वेत रंग शांति गुण गाये.

हरा रंग समृद्धि लाये,

सब मिल देश का मान बढ़ाये.

 

जब भी तिरंगा लहराये,

हर भारतवासी हर्षाये,.

मन गर्व से भर जाये,

आँखों में चमक आ जाये.

 

तिरंगे का सम्मान करें

नहीं कभी अपमान करें.

देश की आन बचाने को,

अपना सर्वस्व कुर्बान करें।

रचनाकार- सोनल सिंह

 

तिरंगा

Poem On Indian Flag In Hindi

 

भारत की पहचान तिरंगा

आन-बान औ शान तिरंगा.

आसमान में लहराता है

हम सबका अभिमान तिरंगा,

 

सरहद पर सैनिक के हाथों

हरदम पाता मान तिरंगा,

हिंदुस्तानी हर मुख पर है।

हम क्या दें अवदान तिरंगा.

 

तुम पर रहे सदा न्योछावर

बालक, वृद्ध, जवान तिरंगा.

भारत के नर-नारी करते

तेरा ही गुणगान तिरंगा.

 

अगर आन में आँच आए तो

कोटि-कोटि बालिदान तिरंगा.

रचनाकार- बलदाऊ राम साहू

 

चलो घर-घर तिरंगा फहराएंगे

Poem On Indian Flag In Hindi

 

चलो घर घर तिरंगा फहराएँगे,

भारत माता का मान बढ़ाएँगे.

राष्ट्रीयता का अलख जगाएँगै,

शहीदों को शीश हम झुकाएँंगे.

 

रंग जाए आसमान तिरंगे से,

सफेद हरे और केसरिया से.

भारत की जय जयकार गँजे,

जन गण मन राष्ट्र के गान से,

 

त्याग, बलिदान, व समृद्धि का,

और शांति का संदेश दे जाएँगे,

न कोई दुखी रहे न कोई भुखा,

सबके चेहरे पर खुशियाँ लाएँगे.

 

बलिदानियों की अमर कथा,

चलो जन जन को सुनाएँगे.

शहादत उनकी व्यर्थ न जाए.

यह मर्म चलो हम समझाएँगे.

 

रण-गाथा है अनमोल उनकी,

उस गाथा की स्तुति गा जाएँगे.

राष्ट्र -धर्म का हम शपथ खाकर,

भारत का सर ऊँचा उठाएँगे.

रचनाकार- अशोक पटेल

 

ऐसा मेरा हिंदुस्तानी हो

Poem On Indian Flag In Hindi

 

सभी का सम्मान हो,

हम देश की शान हों,

देश के लिए हमारे प्राण हों,

देश हमारी जान हो,

 

ऐसा हर एक हिंदुस्तानी और

मेरा हिंदुस्तान हो.

सभी साक्षर और बुद्धिमान हों,

वतन पर कुर्बान हों,

 

ऐसा हर एक हिंद्स्तानी और

मानवता में महान हों,

सभी समान हों,

मेरा हिंदूस्तान हो.

 

चमकती धरती, चमकता आसमान हो,

मातृभूमि का अभिमान हो,

अनगिनत वीर जवान हो,

शहीदों सा बलिदान हो,

 

ऐसा हर एक हिंदुस्तानी और

मेरा हिंदूस्तान हो.

सर उठा कर जीने का स्वाभिमान हो,

इस मातृभूमि को प्रणाम हो.

 

सुनहरे खेत खलिहान हों,

भारतीय हमारी पहचान हो,

ऐसा हर एक हिंदुस्तानी और

मेरा हिंदुस्तान हो.

 

राष्ट्रगीत का बखान हो,

अच्छी सोच की ऊँची उड़ान हो,

हिंदुस्तानी होने का गुमान हो,

ऐसा हर एक हिंदुस्तानी और

ऐसा मेरा हिंदूस्तान हो.

रचनाकार- डॉ. माध्वी बोरसे

 

उड़े तिरंगा बीच नभ

Poem On Indian Flag In Hindi

 

आज तिरंगा शान है, आन, बान, सम्मान,

रखने ऊँचा यूँ इसे, हुए बहुत बलिदान,

नहीं तिरंगा झुक सके, नित करना संधान.

इसकी रक्षा के लिए, करना है बलिदान,

 

देश प्रेम वो प्रेम है, खींचे अपनी ओर,

उड़े तिरंगा बीच नभ, उठती खूब हिलोर.

शान तिरंगा की रहे, दिल में लो ये ठान.

हर घर, हर दिल में रहे, बन जाए पहचान.

 

लिए तिरंगा हाथ में, खुद से करे सवाल.

देश प्रेम के नाम पर, हो ये ना बदहाल.

लिए तिरंगा हाथ में, टूटे नहीं जवान,

सीमा पर रहते खड़े, करते सब बलिदान,

 

लाज तिरंगा की रहे, बस इतना अरमान.

मरते दम तक मैं रखूं दिल में हिंदुस्तान.

रचनाकार- डॉ० सत्यवान सौरभ

 

तिरंगा

Poem On Indian Flag In Hindi

 

तिरंगा है हमारी जान,

कहलाता देश की शान.

तीन रंगों से बना तिंगा,

बढ़ता हम सबका मान,

 

केसरिया रंग साहस देता,

श्वेत रंग शांति दिखलाता.

हरा रंग विकास को बता,

तिरंगा बहुत कुछ है सिखाता,

 

तिरंगे के मध्य में अशोक चक्र,

निरंतर हमें बढने को कहता.

राजपथ और लाल किले पर,

तिरंगा देश की शान बढ़ाता.

 

तिरंगा है देश की पहचान,

रखेगे हम सब इसका मान.

तिरंगे की रक्षा के ख़ातिर,

कर देंगे अपने प्राण कुर्बान.

 

आओ आज हमसब मिलकर,

जन गण मन का गान करे .

जाति-धर्म का भेद मिटाकर ,

अपने देश का हम मान बढाएं.

रचनाकार- अंकुर सिंह

 

रंग तिरंगा

Poem On Indian Flag In Hindi

 

देश हमारा है सतरंगा,

शान हमारी, यही तिरंगा.

नील गगन से बातें करता,

इसे देख दुश्मन है डरता,

 

रक्षक इसके वीर भुजंगा,

शान हमारी, यही तिरंगा.

केसरिया है सबसे ऊपर,

शौर्य वीरता भरता तत्पर.

 

बोझिल को कर देता चंगा,

शान हमारी, यही तिरंगा.

श्षेत शांति ही चाहे हरदम,

साथ धैर्य के रखना दमखम.

 

पहले से ना करना पंगा.

शान हमारी, यही तिरंगा.

हरा रंग कहता खुशहाली,

सबको भाये ये हरियाली.

 

जीवनदात्री जैसे गंगा,

शान हमारी, यही तिरंगा,

देश हमारा है सतरंगा,

शान हमारी, यही तिरंगा.

रचनाकार- कन्हैया साहू

 

तिरंगा
रचनाकार- शालिनी यादव

भारत की है जान तिरंगा,
भारत का है सम्मान तिरंगा.
तीन रंगों का प्यारा तिरंगा,
पूरे जहां में लहराए तिरंगा.
शहीदों का कफन है तिरंगा,
सबके मन में लहराए तिरंगा.
हर भारतीय की है जान तिरंगा,
पूरे भारत में लहराए तिरंगा.

 

 

भारत की शान है तिरंगा
रचनाकार- किशन सनमुखदास

हमारे भारत की शान है तिरंगा,
हर भारतीय का सम्मान है तिरंगा.
विश्वमें हमारी पहचान है तिरंगा,
वीरता का गूंजता मंत्र है तिरंगा.
विश्व का बड़ा जनतंत्र है तिरंगा,
धरा की शांति का संधान है तिरंगा.
देश में अमन की पहचान है तिरंगा,
अपने भारत की शान है तिरंगा.

 

Below Points About the Indian Flag

  • The saffron color at the top of the flag represents courage and sacrifice, while the green color at the bottom represents prosperity and growth.
  • The white stripe in the middle represents purity and truth, as well as the peaceful coexistence of all religions and cultures in India.
  • The design of the Indian flag was created by Pingali Venkayya, a freedom fighter and visionary from Andhra Pradesh.
  • The Indian flag is flown on several national holidays and occasions, such as Republic Day, Independence Day, and Gandhi Jayanti.
  • The Indian flag is an important symbol of the country’s sovereignty and is protected by law, with guidelines for its proper display and use.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें

You cannot copy content of this page